सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर उपमुख्यमंत्री केशव का कटाक्ष, क्या ‘लोकभवन’ को ‘अखिलेश यादव भवन’ बना देना चाहिए

img

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अखिलेश जी आपके काम और आपको जनता ने नकारा है।

akhilesh

उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश जी आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामना है। आपसे प्रदेश पूछना चाहता है, क्या लोकभवन को ‘अखिलेश यादव भवन’ बना देना चाहिए। आपके समय में राजकोष से बनी सभी परियोजनाओं को ‘अखिलेश यादव परियोजना’ बना देना चाहिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कार्यालय का सम्पूर्ण कार्य अब ‘लोकभवन’ से संचालित होता है। जिसका निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुआ था। इसके पहले मुख्यमंत्री कार्यालय का कार्य ऐनेक्सी भवन के पंचम तल से संचालित होता रहा है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट के जरिये कहा है कि ‘अखिलेश जी कृपया जनादेश का सम्मान करें। जनता ने आपके काम और आपको नकार दिया है। प्रदेश की जनता ने राम राज्य के लिए कमल खिलाया है।

Related News