डिप्टी सीएम मौर्य ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- प्रियंका नैय्या डुबो देगी

img

लखनऊ ।। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मां गंगा के नाम पर पीएम मोदी की नकल करना चाहती हैं, तो वह भी उनसे नहीं हो पाएगी। ऐसा ही कार्यक्रम राहुल गांधी ने खाट सभा के तौर पर किया था और उसके बाद कांग्रेस की खटिया खड़ी हो गई थी। इस बार प्रियंका गांधी कांग्रेस की नैय्या डुबा देगी।

अगर भाजपा नेताओं को टिकट नहीं मिलती या टिकट कट भी जाती है (इशारों में) तो भी वह पार्टी का दामन नहीं छोड़ेंगे। उन्हें पता है कि महागठबंधन और कांग्रेस की नाव में छेद है। लिहाजा वह पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे। महागठबंधन और कांग्रेस के बीच नूरा कुश्ती भी है।

पढ़िए-भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की मायावती की तारीफ, कहा- मायावती बेहतर पीएम पद के लिए

अगर कांग्रेस गोवा में सरकार गिराने की कोशिश मनोहर पारिकर के अंतिम संस्कार से पहले ही कर रही है तो यह बहुत निचले स्तर की राजनीति है। मनोहर पारिकर देश के बड़े नेता हैं। कांग्रेस को सिर्फ वचनों में ही नहीं अपने कामों में भी उनका सम्मान करना चाहिए।

यूपी सरकार को बने कल 2 साल पूरे हो रहे हैं। इस पर केशव मौर्य का कहना है कि हमने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। विकास से लेकर कानून व्यवस्था तक योगी सरकार का कार्यकाल अच्छा रहा है। इसके आधार पर भी हमें 2019 में 2017 और 14 से बड़ी कामयाबी मिलेगी।

फोटो- फाइल

Related News