योगी मंत्रिमंडल से स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री योगी ने किया मंजूर

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार से पहले स्वतंत्र देव सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया है। स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के चलते योगी कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। देर रात सीएम योगी ने उनका इस्तीफा मंजूर किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह का मंत्रिमंडल से हटना पहले से ही तय माना जा रहा था। अब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री योगी सहित कुल 42 सदस्य हैं।

आपको बता दें आज योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार होना था। लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबियत खराब होने के चलते इसे अचानक टाल दिया गया।

पढ़िए-ट्रिपल तलाक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने दिया बड़ी बयान, बोले- यदि ये कुरान का हिस्सा होता तो मुस्लिम राष्ट्र…

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई थीं। राजभवन में 6 से ज्यादा मंत्रियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई जानी थी। बड़ी संख्या में विधायकों और मंत्रियों को राजधानी में रविवार रात तक पहुंचने के निर्देश भी दे दिए गए थे। हालांकि, राजभवन में देर रात तक आधिकारिक तौर से कोई सूचना नहीं दी गई थी।

फोटो- फाइल

Related News