पाकिस्तान में मची तबाही, लाखों लोगों की जिंदगियां हुई बर्बाद, 106 लोगों की मौत

img

लाहौर॥ पाकिस्तान में बारिश से संबंधित घटनाओं में 106 लोगों की मौत हो गई है जबकि 52 अन्य घायल हो गए हैं। बारिश से सबसे अधिक प्रभावित सिंध प्रांत है। यहां पर 24 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। सिंध के मुख्यमंत्री सईद मुराद अली शाह ने कहा है कि प्रांत में कुल 80 लोगों की मौत हो गई है जबकि प्रांतीय राजधानी कराची में 47 लोगों की मौत हो गई है।

Dead body in pak

देश के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कराची में इस बार 604 मिमी बारिश हुई है जिसने पिछले सारे सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि 29 घायल भी हुए हैं। साथ ही 196 घर नष्ट हो गए हैं। रहवासी इलाकों, सड़कों और खुले मैदानों में पानी भर जाने के कारण 2 पुल और 3 मस्जिद भी बह गई हैं।

बलूचिस्तान प्रांत में भी बारिश ने तबाही मचाई है। यहां पर कई लोग बेघर हो गए हैं और कई घर बह गए हैं। यहां पर 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं और 907 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। पंजाब प्रांत में 12, गिलगित बलतिस्तान में 10 और पाक अधिकृत कश्मीर में 6 लोगों की मौत हो गई है। इन इलाकों में 7 लोग घायल भी हुए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए 10,985 टेंट, 409.6 टन खाद्य पदार्थ, 2,956 कंबल, 2,200 मच्छरदानी, 2,350 चटाई, 222 डिवॉटरिंग पंप और 2,000 तारपॉलीन पंप उपलब्ध कराए हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के मौसम विभाग ने पहले ही इस साल भारी बारिश होने की सूचना दी थी और संबंधित विभागों और आम जनता को अधिसूचना जारी कर सावधान रहने के लिए कहा था।

 

Related News