32 दिन बाद उदित हो रहे हैं देवगुरु बृहस्पति, इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

img

हिन्दू धर्म शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभता, संपत्ति, धन, वैभव व वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। अब 32 दिनों के बाद देव गुरु बृहस्पति उदय होने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग में बताया गया है कि गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 23 फरवरी को अस्त हुए थे लेकिब अब वे 32 दिनों के बाद 27 मार्च को उदय हो रहे हैं। गुरु कि उदित होने से ये तीन राशि वाले लाभान्वित होंगे।Devguru Jupiter

कन्या राशि

देव गुरु का उदित होना कन्या राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होगा। नौकरी पेशा जातकों को तरक्की मिलने के आसार हैं। इस दौरान नौकरी में भी नए अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ फल देने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को धन के मामले में ये समय खास होगा। लंबे समय से रूके काम पूरे होने की संभावना है। मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार रहें। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की तारीफ होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। सेहत के मामले में सावधानी बरतें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरु की यह स्थिति वरदान साबित होती है। इस दौरान पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। मान-सम्मान में इजाफा होगा। किसी बड़े रोग से राहत मिलेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग है।

Related News