Dhantares 2021: इस मुहूर्त में करें पूजा और खरीदारी, मिलेगा शुभ फल

img

हिन्दू पंचांग के अनुसार दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर दिन मंगलवार को पड़ रहा है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन समय देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन धन्वंतरि की पूजा की जाती है। कहते हैं भगवान धन्वंतरि, कुबेर जी और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन से जुडी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

Dhantares 2021

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर का अति शुभ योग बन रहा है। इस दिन कुबेर और भगवान धन्वंतरी की आराधना के बाद शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से शुभ फल मिलेगा। आइए जानते हैं धनतेरस में खरीदारी का शुभ मुहूर्त और आरती…

शुभ मुहूर्त

धनतेरस तिथि- 2 नवंबर 2021, मंगलवार
प्रदोष काल- शाम 05 बजकर 35 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट तक।
वृषभ काल- शाम 06 बजकर 18 मिनट से शाम 08 बजकर 14 मिनट तक।
धनतेरस पूजन मुहूर्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट से रात 08 बजकर 11 मिनट तक।

खरीदारी का मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक
अमृत मुहूर्त: दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक
शुभ योग: दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक
वृष लग्न: शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

Related News