Dhanteras 2021: आर्थिक संकटों से मुक्ति चाहते हैं तो धनतेरस पर करें ये अचूक उपाय

img

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर दिन मंगलवार को पड़ है। यह पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व का पहला दिन है। धनतेरस पर धन के देवता कुबेर और धनवंतरी की पूजा की जाती है। कहते हैं इनकी पूजा करने से व्यक्ति का जीवन पूरे साल आनंद से बीतता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ उपाय करने से घर में धन धन्य भरा रहता हैं और किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आती। इसके साथ ही घर के सारे संकट भी मिट जाते हैं।

Dhanteras 2021

धनतेरस (Dhanteras 2021) पर करें ये उपाय

पंचदेवों की पूजा

धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन पंचदेवो, भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। माना जाता है इनकी पूजा करने से घर में लक्ष्मी का वास रहता है।

पशुओं की पूजा

Dhanteras 2021 को ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की पूजा की जाती हैं। इस दिन लोग अपने पशुओं, विशेष कर गाय की पूजा जरूर करते हैं। दक्षिण भारत में तो गाय को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

दीपदान (Dhanteras 2021)

धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन दीपदान का भी विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जिस घर में यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है। उस घर में अकाल मृत्यु का भी नहीं रहता।

धनिया खरीदें

वैसे तो धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन सोना और पीतल खरीदा जाता है लेकिन अगर आप सोना या पीतल न खरीद सकते तो इस दिन पीली कौड़ियां और धनिया जरूर खरीद लें। धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ होता है।

हल्दी खरीदें

धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन शुभ मुहूर्त में बाजार से गांठ वाली पीली हल्दी या फिर काली हल्दी खरीदकर घर लायें। इसके बाद इसे कोरे कपड़े में रखकर स्थापित करें। अब षडोपचार से इसका पूजन करें। अब इसका दान करें। मान्यता है कि इससे घर में धन की कमी नहीं होगी।

Priyanka Gandhi Wadra ने महिलाओं के लिए दिया ये नारा दिया, घोषणा सुनकर दूसरे दलों के उड़ जायेंगे होश!

Related News