Dhoni का वो Decision जिसने भारत को दिलाई थी चैम्पियंस ट्रॉफी, एक ओवर में पलट गया था गेम

img

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी (Dhoni) सबसे कामयाब कप्तानों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने कई खिताब जीते हैं। आज का दिन यानि 23 जून हर भारतीय के लिए के लिए स्पेशल है।

Dhoni

दरअसल, आज ही के दिन इंडियन क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ये फाइनल मैच हारा हुआ था, लेकिन धोनी (Dhoni) के एक फैसले से इंडिया हारा हुआ मैच जीत गई है। आईये जनते हैं।

अंग्रेजों के विरूद्ध बर्मिंघम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 रन से मेजबान टीम को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया था। इसी के साथ ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले धोनी पहले कप्तान बन गए थे। माही (Dhoni) की कप्तानी में इंडिया ने ICC टी20 विश्वकप, विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती। वहीं 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में धोनी के एक फैसले की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

फाइनल में बहुत खराब रही थी इंडिया की बैटिंग

मौसम खराब होने की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी का मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया था। वहीं फाइनल में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका था। रोहित शर्मा ने 9 रन बाए थे। वहीं सुरेश रैना ने 1 रन और कप्तान धोनी (Dhoni) खाता तक नहीं खोल सके थे।

वहीं कोहली ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए थे और शिखर धवन ने 31 रनों का योगदान दिया। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में नॉटआउट 33 रनों की पारी खेली थी। फाइनल में भारत ने बीस ओवर में महज 129 रन ही बनाए थे। ये फाइनल मैच इंग्लैंड जीत ही रही थी कि धोनी ने आखिरी ओवर में सब कुछ पलट दिया।

अंतिम ओवर हार मैच जीती इंडिया

मुकाबले के आखिरी ओवर में धोनी (Dhoni) ने फिर से एक चौंकाने वाला निर्णय लिया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीतने के लिए 15 रन चाहिए थे। धोनी ने आखिरी ओवर ऑफ स्पिनर अश्विन को सौंप दिया। अश्विन ने ओवर की शुरुआती 2 गेंदों पर 5 रन दे दिए। हालांकि इसके बाद अश्विन ने अच्छी बॉलिंग करते हुए अंतिम 4 बॉल में इंग्लैड को बड़े शॉट लगाने का कोई मौका नहीं दिया और भारत ने 5 रनों से फाइनल जीत लिया।

UP- पिछले 24 घंटे में ​मिले इतने कोरोना केस, रिकवरी रेट है 98.5 प्रतिशत

Related News