Video- IPL से पहले धोनी का हुआ तालियों से स्वागत, लोग बोले- ‘आ गया माही’

img

नई दिल्ली॥ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL की तैयारियों के लिए चैन्नई पहुंच गये हैं। चैन्नई पहुंचने पर धोनी का शानदार स्वागत हुआ। धोनी बीते वर्ष एकदिवसीय विश्व कप के बाद से ही खेल से दूर हैं, ऐसे में प्रशंसक उनके मैदान में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। धोनी IPL में CSK की कप्तानी करेंगे।

अब IPL में प्रदर्शन के आधार पर ही यह तय होगा कि धोनी की भारतीय टीम में वापसी होगी या नहीं। धोनी चैन्नई पहुंच गए हैं और खबरें हैं कि मंगलवार से प्रेक्टिस करना शुरू करेंगे। धोनी जब चैन्नई के हवाई अड्डे पहुंचे, तब उनका जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके साथ सेल्फी खिंचाने को उमड़ पड़े।

इस मामले में चैन्नई टीम ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया जिसमें धोनी एक होटल में नजर आ रहे हैं। धोनी होटल के बाहर खड़े गार्ड से भी हाथ मिलाते हैं। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नै सुपर किंग्स ने 3 बार खिताब जीता है। CSK ने जो विडियो शेयर किया है, उसमें वह होटल में घूमते नजर आ रहे हैं। IPL-2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी और इसमें पहला ही मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और पूर्व विजेता चेन्नै सुपरकिंग्स के बीच होगा।

https://www.instagram.com/p/B9NU1s2AnKS/?utm_source=ig_web_copy_link

पढि़ए-अमला ने कहा- मैने अपनी लाइफ में कभी इतना खतरनाक बल्लेबाज़ नहीं देखा, नाम है चौंकाने वाला

Related News