धोनी की अब कभी नहीं होगी भारतीय टीम में वापसी, जानिए ऐसा क्यों कहा जा रहा है?

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनके संन्यास को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है। लेकिन वह कब तक सन्यास लेंगे, इस बात का जवाब अभी तक किसी को नहीं मिला है।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप सेमीफाइनल के बाद टीम इंडिया से बाहर हैं। अब ऐसा लगने लगा है कि शायद ही धोनी की अब टीम इंडिया में वापसी हो पाएगी।

पढि़एःकप्तान कोहली ने कहा- अगर मैं धोनी की तरह ऐसा कर पाया तो मेरे लिए बड़े सम्मान की बात होगी !

खबरों की मानें तो अब टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी को कभी नहीं चुना जाएगा। चयनकर्ताओं ने भी धोनी से अलग हटकर देखना शुरू कर दिया है। अब टीम इंडिया में संजू सैमसन और रिषभ पंत को मौका मिल सकता है।वहीं BCCI के अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहे सौरव गांगुली ने भी कहा है कि वे धोनी के भविष्य को लेकर जल्द ही चयनकर्ताओं से बातचीत करेंगे।

जैसा कि आप सब जानते हैं कि टीम इंडिया 3 नवंबर से बांग्लादेश के विरूद्ध टी-20 सीरीज खेलेगी। अब सभी के मन में यही बात चल रही है कि क्या धोनी को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जाएगा या नहीं।

आपको बता दें कि आगामी बांग्लादेश के विरूद्ध होने वाली टी-20 सीरीज में संजू सैमसन को टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर मौका मिल सकता है। इसे देखते हुए यह साफ लगता है कि संजू को अब धोनी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

इससे पहले टीम इंडिया मैनेजमेंट ने रिषभ पंत को धोनी की जगह टीम में मौका दिया था, लेकिन उन्होंने पिछले कुछ समय से काफी खराब प्रदर्शन किया है। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट अन्य विकल्पों की तरफ देखने लगी थी। हाल ही में संजू सैमसन के विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका नाम धोनी और रिषभ पंत के आगे आया है।

Related News