इस नेता ने कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुश्मनों से हाथ मिला लिया!

img

नई दिल्ली॥ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बार फिर से निशाना साधा है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दुश्मनों से हाथ मिला लिया।

मंगलवार को शिवपुरी पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्या-क्या नहीं कहा। उनको लोकसभा चुनाव हराया और हारने के बाद उसी पार्टी में चले गए जिसने उन्हें हराया। यह तो दुश्मन से हाथ मिलाना हो गया। यह क्या औचित्य है।

उन्होंने कहा कि आज तक मैं इस बारे में समझ नहीं पाया हूं। जिस दुश्मन से आप लड़ रहे हो और आप उसी के पाले में जाकर बैठ जाओ। यह मुझे उनसे उम्मीद नहीं थी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मंगलवार को शिवपुरी दौरे पर आए थे। इस दौरान वह जिले के खोड़ में पहुंचे और यहां पर प्रोफेसर एपीएस चौहान के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related News