जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव- BJP के जाल में फंसी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव के पास नहीं है इसका तोड़

img

फर्रुखाबाद॥ जिला पंचायत अध्यक्ष के इलेक्शन के लिए BJP ने पूरी ताकत लगा दी है। BJP के चक्रव्यूह में सपा कैडिडेट्स फंस गए हैं। मोनिका यादव को समर्थन देकर BJP ने राजनीति की सियासी चौसर पर ऐसी गोटियां बिछाई हैं, जिनका काट सपा हाई कमान को ढूढें नहीं मिल रहा है।

Akhilesh Yadav

तो वहीं दूसरी ओर सपा वोटर्स की खरीद फरोख्त करने में फेल हो गई है। सत्ता पक्ष के समर्थन के कारण जिला प्रशासन की भी नजर टेढ़ी हो गई है। इस चुनाव में यहां मतदाताओं को अगुआ करने वाला खेल समाप्त हो गया है। समाजवादी पार्टी से बगावत कर BJP की शरण में गई मोनिका यादव के पिता नरेन्द्र सिंह यादव जमीनी नेता हैं। वो 5 बार एमएलए रह चुके हैं। सपा सरकार में वे होम गार्ड मंत्री भी थे।

सियासत के जानकार लोगों का मानना है कि बेटी से BJP में जाने के बाद सपा नरेन्द्र सिंह को पार्टी से निकालती है तो BJP को एक मजबूत नेता मिल जाएगा। सपा को नरेन्द्र सिंह को पार्टी से निकालने पर भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। इस देख चाहकर भी सपा मुखिया अखिलेश यादव अपनी पार्टी के चीरहरण को देख महाभारत के भीष्म की तरह छटपटा रहे हैं। वह पार्टी को होने वाली क्षति को भांप कर नरेन्द्र सिंह को पार्टी से नहीं निकाल पा रहे हैं।

सपा उम्मीदवार की राह रोकने में लगी BJP

उधर मोनिका यादव सत्ता पक्ष का समर्थन पाकर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। उनके समर्थन में राजनीति में काट छांट औऱ जोड़-तोड़ में माहिर BJP नेता सपा की चुनावी डगर में कांटे बिछाकर सपा उम्मीदवार सुबोध यादव की राह रोकने में जुट गए हैं।

तीन जुलाई को होने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव लिए यहां छिड़े चुनावी घमासान में सपा को अपनी झोली में आई यह सीट जाती नजर आने लगी है। हालांकि सपा नेताओं का मानना है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव मामले पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन 4 वोट वाली BJP ने मोनिका को समर्थन देकर सपा के सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए हैं। BJP की चक्रव्यूह रचना में सपा प्रत्याशी सुबोध यादव बुरी तरह फंस गए हैं।

इस सम्बंध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने बताया कि सपा के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इसका तोड़ खोज चुके हैं। चुनाव में सब सामने आ जायेगा। BJP जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का कहना है BJP समर्थित मोनिका यादव की मदद में BJP जी जान से जुट गई है।

Related News