बड़े तालाब किनारे रो रही थी महिला, गोताखोरों को पता चली वजह तो उड़ गए उनके होश

img

नई दिल्ली॥ राजधानी का खूबसूरत वीआईपी रोड सूसाइड आत्महत्या करने वालों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। बीते एक सप्ताह में गोताखोर यहां से चार महिलाओं को बचा चुके हैं। गुरुवार रात को भी एक महिला रेलिंग के किनारे खड़ी होकर रो रही थी। महिला तालाब में कूद न जाए, यह सोचकर गोताखोरों ने उसे बातों में उलझाए रखा और महिला के पति के वहां पहुंचने पर उसे सौंपा।Woman weping

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात एक महिला राजा भोज की मूर्ति के समीप रेलिंग के पास खड़ी होकर मोबाइल पर बात कर रही थी और बीच बीच में रो भी रही थी। गोताखोर आसिफ ने बताया कि इसी दौरान उनके साथी फैज उल्लाह की उस पर नजर पड़ी। पहले तो फैज कुछ दूरी पर खड़ा होकर चोरी छिपे उसका वीडियो बनाते रहा। इसी बीच महिला फोन पर जोर-जोर से बाते करने लगी। वह खूब रो रही थी।

फैज किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसके पास पहुंचा और उससे बात की। इस पर उसने बताया कि उसका पति से विवाद हो गया है। गुस्से में वह यहां आ गई। उसका पति आ रहा है। पति का नाम शिवम बताया। फैज ने शिवम से बात की। इस पर उसने कहा कि वह एक घंटे में वहां पहुंच पाएगा। करीब एक घंटे तक फैज महिला के साथ ही रहा। इसके बाद जब पति वहां पहुंचा, तो समझाइश देकर महिला को उसके हवाले कर दिया।

Related News