पत्नी को तलाक देकर ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी शादी, जानिए पति ने क्यों लिया ऐसा फैसला

img

एक युवक ने अपनी पत्नी को तलाक देकर ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी शादी, ये मामला सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सब सच है। पति द्वारा बीवी की शादी ब्वॉयफ्रेंड से कराए जाने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि इस अजीबो गरीब शादी का गवाह आशा ज्योति केंद्र और पुलिस चौकी का स्टाफ भी बना।

wedding

ये घटना कानपुर के बर्रा-8 थानाक्षेत्र की है। पंकज शर्मा की शादी 2 मई, 2021 को भौती प्रतापपुर निवासी कोमल से हुई थी। शादी के बाद से ही कोमल ससुराल में उदास उदास रहती थी। मौका मिलते ही वो कॉल पर किसी युवक से बात करने लगती। पंकज ने इसका विरोध किया और पूरा मामला पूछा। इस पर पत्नी ने बताया कि जब 9वीं में पढ़ती थी, तब सचेंडी मुरलीपुर निवासी पिंटू से इश्क हो गया था। परिजनों ने उसकी जबरन विवाह करा दिया है।

दुल्हन ब्वॉयफ्रेंड पिंटू से अपनी हो रही शादी का सारा श्रेय पति पंकज को दे रही है। वहीं, पंकज ने बताया कि आए दिन की कलह से अच्छा था कि पूरी घटना समझ ली। इसके बाद उसके ब्वॉयफ्रेंड और परिजनों को इस बारे में बताया। सभी की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। यदि ऐसा नहीं करता, तो पत्नी, उसका ब्वॉयफ्रेंड और दोनों के घर वाले सभी विवादों में रहते। अब सभी खुश हैं।

Related News