दीपावली : अयोध्या दीपोत्सव में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, देखेंगे रामलीला

img

नई दिल्ली। हर बार की अपेक्षा इस बार अयोध्या में होने वाली दीवाली कुछ विशेष होने वाली है क्योंकि इस बार दिवाली के शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ सकते हैं।दीपावली पर प्रधानमंत्री मोदी धर्म नगरी अयोध्या में रामलीला का विशेष आयोजन देख सकते हैं।इसके साथ ही वह वहां होने वाले दीपोत्सव में भी शिरकत कर सकते हैं।

ayodhya pm modi

गौरतलब है कि अयोध्या की दीपावली बेहद खास होती है। यहां सरयू नदी के घाटों को हर साल हजारों लाखों दीपों से सजाया जाता है जो देखने ने बेहद खूबसूरत लगते हैं। हर साल इन दीयों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा आध्यात्म के साथ साथ राजनीति की दृष्टि से भी बेहद अहम होगा।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कार्यकाल का यह आखिरी दीपोत्सव होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने है इसलिए प्रधानमंत्री के अयोध्या जाने के कार्यक्रम को सियासी तौर पर भी देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या की बेहद खास भूमिका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि AIMIM के प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी ने अपने यूपी दौरे की शुरुआत अयोध्या से की है। इस दौरान दौरान अयोध्या -फैजाबाद नाम को लेकर भी विवाद हो गया।

इस बार दीपावली पर अयोध्या में दुनिया की सबसे बड़ी राम लीला का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस रामलीला में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी किरदार निभाएंगी।

अयोध्या में होने वाली इस राम लीला में राम की भूमिका राहुल वूछर निभाएंगे जबकि अभिनेता बिंदु दारा सिंह हनुमान व गायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे। शाहाबाज़ खान रावण के किरदार में तो लोकसभा से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन परशुराम की भूमिका निभाएंगे।

अयोध्या में इस रामलीला का आयोजन 6 से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया है कि ये रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला होगी, जिसे डिजिटल माध्यम से 50 करोड़ दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Related News