एक बार फिर से बहाल हुई ये बड़ी सेवा, यात्रियों को दिल्ली नोएडा के बीच आवागमन आसान

img

नई दिल्ली॥ देश की राजधानी दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाली ब्लू लाइन मेट्रो का संचालन करीब छह महीने बाद मेट्रो शुरू हुई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ब्लू लाइन मेट्रो शुरू होने से दिल्ली से नोएडा यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। मेट्रो स्टेशन पर स्क्रीनिंग, आरोग्य सेतु ऐप, सामान का सेनिटाइजेशन, हैंड सेनिटाइजेशन का ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना ( कोविड-19) प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

delhi metro

मेट्रो के हर फेरे के बाद सेनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। मेट्रो में सफर कर रही रोजा ने बताया कि मेट्रो में सफर करने के लिए वे काफी उत्साहित हैं। पिछले 5 महीनों से मेट्रो बंद है।

ऐसे में दिल्ली तक सफर करने में काफी पैसे खर्च होते थे, लेकिन मेट्रो शुरू होने से अब सफर मात्र 50 रुपये में होगा। रोजा ने बताया कि लाजपत नगर तक जाने में उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन मेट्रो सेवा शुरू होने से सफर आसान हो गया है।

Related News