क्या मच्छरों के काटने से फैलता है CORONA, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा

img

नई दिल्ली॥ COVID-19 के इस संकट में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों के मन में कई तरह के सवाल उत्पन हो रहे हैं। आज इसी विषय में चिकित्सकों के मुताबिक, जानने की कोशिश करेंगे की क्या मच्छर के काटने से COVID-19 हो सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

संक्रमित शख्स का खून चूसने के बाद यदि मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काट ले तो COVID-19 फैलेगा या नहीं? इस पर डॉक्टर्स की स्पष्ट राय सामने आई है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्लूयू) हेल्थ पैथोलॉजी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरे विश्व में प्रतिवर्ष तकरीबन 5 लाख लोगों की मौत मच्छरों द्वारा फैलाए गए संक्रमण के कारण होती है। हालांकि, अभी तक ऐसा एक भी साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिसके आधार पर ये दावा किया जा सके कि COVID-19 मच्छरों के काटने से फैल सकता है।

डॉक्टर कैमरन वैब ने अपनी इस रिपोर्ट में दावा किया है कि मच्छरों से COVID-19 नहीं फैलता है। यह एक रेस्पिरेटरी वायरस है, जो छींक या खांसी से एक से दूसरे में फैलता है। कैमरन ने बताया कि मच्छर केवल डेंगू, येलो फीवर, चिकनगुनिया, रोज रिवर और जीका वायरस फैला सकते हैं। लेकिन कुछ वायरस उनकी पकड़ से बाहर होते हैं। COVID-19 के अलावा एचआईवी और इबोला भी ऐसे ही वायरस हैं जो मच्छरों के काटने से नहीं फैलते हैं।

पढ़िएः विश्व को CORONA में उलझा कर चीन कर रहा ये कांड, हिंदुस्तान-अमेरिका में मचा बवाल

Related News