शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, सामना करना पड़ सकता है शनिदेव का गुस्सा!

img

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों पर शनि देव की कृपा होती है उन्हें जीवन में सफलता मिलती है और किसी चीज की कमी नहीं होती है। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा, सरसों का तेल और काले तिल आदि चढ़ाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। हालांकि शनिवार के दिन कुछ काम नहीं करने चाहिए। कहते हैं कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें शनिवार के दिन करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। साथ ही कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो जाती है। जानिए शनिवार के दिन किन चीजों से बचना चाहिए।

सरसों का तेल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन सरसों का तेल या अन्य कोई तेल न खरीदें। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन तेल खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। इस दिन तेल का दान करना चाहिए। विशेष रूप से सरसों के तेल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

लोहे की चीजें
मान्यता है कि शनिवार के दिन लोहे की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। ज्योतिष में इसे अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव के पास लोहे का अस्त्र है, इसलिए इसे शनि की धातु माना जाता है। ऐसे में शनिवार को भूलकर भी लोहे की बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए।

नमक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन सरसों के तेल में नमक मिलाकर घर में नहीं लाना चाहिए। इस दिन नमक लाना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नमक लाने से घर में कर्ज बढ़ जाता है और व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से घिर जाता है।

शनिवार को बाल न धोएं
कुछ लोगों को अपने बाल नियमित रूप से धोने की आदत होती है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए, खासकर महिलाओं को। कहा जाता है कि इस दिन बाल धोने से घर पर बुरा असर पड़ता है।

मांस खाने से बचें
धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि शनिवार के दिन किसी जानवर को परेशान न करें। ऐसे में यदि आप मांस का सेवन करते हैं तो आपको शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इस दिन यथासंभव जरूरतमंदों की मदद करें। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

Related News