भूल कर भी बेडरूम में न रखें ये चीजें, इन चीजों की वजह से होती है पति-पत्नी के बीच अनबन

img

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में रखी चीजों के कारण दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। बेडरूम में रखी कुछ चीजें और कुछ खास तस्वीरें दांपत्य जीवन में परेशानी बढ़ा देती हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में चीजों को वास्तु के अनुसार रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होती है। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या हैं वो चीजें।

एक्वेरियम के कारण सेहत पर अशुभ प्रभाव पड़ता है और दांपत्य संबंधों में तनाव भी बढ़ता है। एक्वेरियम को मुख्य प्रवेश द्वार की बाईं ओर रखा जाना चाहिए। एक्वेरियम को आप घर में कहीं भी रख सकते हैं। फूलदान से पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ती हैं। गलत जगह पर लगाया गया पौधा कभी-कभी आपके लिए अच्छा नहीं होता है और यह आपके लिए एक आसान काम को भी मुश्किल बना सकता है। शयन कक्ष में किसी भी प्रकार का पौधा न लगाएं, दांपत्य जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। घर की बालकनी में फूल लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

बेडरूम में हनुमान जी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। अपने शयनकक्ष में बजरंग बली की तस्वीर या मूर्ति न लगाएं, क्योंकि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। आप घर के मुख्य द्वार पर हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं। घर के मुख्य द्वार पर हनुमान जी की पंचमुखी अवतार वाली तस्वीर लगानी चाहिए, ताकि घर में नकारात्मकता न आए।

Related News