15 जुलाई के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

img

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और अराधना करने से हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन की कमी नहीं होती है।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रुप से पूजा की जाती है। विष्णु जी को पृथ्वी के पालनकर्ता के रूप में जाना जाता है। भगवान विष्णु की श्रद्धा भाव से उपासना करने पर जीवन में यश-वैभव और धन की कमी नहीं होती है, इसलिए हमें भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को अपनाना चाहिए।

पशु-पक्षी को भोजन कराएं

भगवान विष्णु को पशु-पक्षी बहुत ज्यादा पसंद हैं। व्रत के दिन किसी भी जानवर को खाना खिलाने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। इससे घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

केले के पौधे की पूजा

  • भगवान विष्णु की पूजा में केले के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • इसके अलावा पौधे के सामने दीपक जलाकर पूजा करने से विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।
  •  पीले रंग की वस्तु दान करें
  • किसी भी पूजा के बाद दान करना शुभ माना जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा के बाद पीले रंग की वस्तु दान करने से भगवान की कृपा बनी रहती है।
  • गुरु और बड़ों का सम्मान करें
  • भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए हमें अपने गुरु और बड़ों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती हैं।
  • पीले रंग का वस्त्र धारण करें

भगवान विष्णु की पूजा के दिन साधक के साथ-साथ पूरे घर को पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा हल्दी का टीका लगाने से भी भगवान विष्णु की कृपा बरसती है।

Related News