दुनिया भर के डॉक्टरों के उड़े होश, बिना संबंध बनाए लड़की हुई प्रेग्नेंट

img

दुनिया के बड़े बड़े डॉक्टर उस समय हैरान व परेशान हो गए जब उन्होंने ये सुना कि एक युवती बिना संबंध बनाए प्रेग्नेंट हो गई है। मेडिकल साइंस भी सकते हैं। लेकिन ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है।

pregnant women

हम जिस युवती की बात हो रही है वो महज पंद्रह बरस की थी। वो हॉस्पिटल गई और उसने बताया कि उसके पेट में दो लड़कों ने चाकू मारा है। उनमें से एक उसका प्रेमी है, जबकि दूसरा उसका पुराना प्रेमी। उसे यह नहीं पता कि चाकू किसने मारा क्योंकि उससे पहले तीनों में छोटे से विवाद हुए थे।

युवती के बाएं हाथ पर तेज घाव था, जिसकी वजह से हाथ का एक हिस्सा लटक गया था। एक घाव उसके पेट के ऊपरी हिस्से में था। युवती को आनन-फानन ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। उसके जख्मों की जांच की गई। पेट का घाव बहुत गहरा था और आमाशय तक गया था। आमाशय सर्जरी के वक्त खाली था। उसके भीतर न कोई खाने की वस्तु थी, न एडसिटी हुई थी।

युवती को हॉस्पिटल में 10 दिन रखने के बाद ठीक होने पर घर भेज दिया गया। इस केस में ट्विस्ट तब आया जब युवती तकरीबन 9 महीने बाद वापस हॉस्पिटल पहुंची। उसे पेट में दर्द हो रहा था। चिकित्सकों ने उसकी पुरानी रिपोर्ट के आधार पर पड़ताल की तो हैरान रह गए। युवती प्रेग्नेंट थी। उसके पेट में खिंचाव हो रहा था।

चिकित्सकों की हैरानी की वजह ये थी कि युवती के बदन में ब्लाइंड वेजाइना थी, जिसकी गहराई केवल दो सेंटीमीटर थी। यानी न तो वो इंटरकोर्स कर सकती थी और न ही प्रेग्नेंट हो सकती थी। चिकित्सकों ने पहले उसका सीजेरियन ऑपरेशन करके एक स्वस्थ बच्चे का जन्म कराया। उसके बाद जब युवती ठीक हुई तो उससे पूछताछ हुई कि ये सब कैसे हुआ?

युवती ने बताया कि उसे पता था कि उसकी वैजाइना नहीं है। इसलिए वो ओरल सेक्स करती थी। जब उसे चाकू मारा गया था, उससे थोड़ी देर पहले उसने अपने नए प्रेमी के साथ यही किया था। तभी पुराना प्रेमी आ गया और उससे कहासुनी हो गई। फिर चाकूबाजी की घटना हुई।

युवती ने बताया कि उसे कभी भी मासिक धर्म नहीं आए। मगर उसे विश्वास नहीं हुआ कि वो प्रेग्नेंट थी। उसका पेट 9 महीने तक फूलता रहा उसे इस बात का जरा सा भी ख्याल नहीं आया। चिकित्सकों ने बताया कि वह ओरल सेक्स से प्रेग्नेंट हुई है। जिसपर युवती भी हैरान थी।

फिर डॉक्टरों ने इसके पीछे की वजह बताई। चिकित्सकों ने युवती को बताया कि हो सकता है कि कोई स्पर्मैटोजोआ पेट के घाव के रास्ते प्रजनन अंगों तक पहुंचा हो। इसे वहां तक पहुंचाने में उच्च पीएच वाले सलाइवा ने मदद की हो। क्योंकि जब चाकू के घाव की सर्जरी हुई तब युवती का पेट खाली था। यानी बदन में एसिड का निर्माण नहीं हो रहा था। एसिड निर्माण होता तो स्पर्मैटोजोआ प्रजनन अंग तक नहीं जा पाता। आपको बता दें कि विश्व में केवल ये इकलौता हैरान करने वाला मेडिकल केस नहीं है। ऐसे कई चौंकाने वाले और भी केस आ चुके हैं।

Related News