img

इंडिया के पूर्व कप्तान किंग कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में 186 रन बनाए। यह उनके क्रिकेट करियर का 75वां शतक था। इस बीच विराट कोहली ने इस शतक का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया। अपना 28वां टेस्ट सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने अपने गले से लॉकेट निकाला और उन्हें चूम लिया। फिर कोहली शतक लगाने के बाद लॉकेट को किस क्यों करते हैं, इस लॉकेट में क्या खास है, इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

किंग कोहली अपने गले में जो लॉकेट पहनते हैं। यह उनकी शादी की अंगूठी है। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक बार इस लॉकेट के बारे में कहा था कि यह विराट कोहली के प्यार की निशानी है। उन्होंने लॉकेट को किस कर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से अपने प्यार का इजहार भी किया। अनुष्का शर्मा हमेशा विराट कोहली के साथ खड़ी रहती हैं। वह हमेशा कठिन वक्त में उनका साथ देती हैं। साथ ही अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाते नजर आ रही हैं।

34 वर्षीय विराट कोहली को पहली बार जनवरी 2018 में लॉकेट को किस करते देखा गया था। उस समय उन्होंने सेंचुरियन के मैदान पर साउथ अफ्रीका के विरूद्ध 153 रनों की पारी खेली थी. इसी साल जुलाई में अपना 22वां टेस्ट शतक लगाने के बाद भी विराट कोहली लॉकेट को किस करते नजर आए थे।

--Advertisement--