कुत्ते ने किया 9 वर्षीय बच्ची का दुष्कर्म! मचा बवाल, पुलिस ने बनाया बंदी

img

उत्तरी अमेरिका के देश मेक्सिको से एक चौंकाने वाली घटना उजागर हुई है। आरोप है कि यहां एक पालतू कुत्ते ने अपनी ही मालकिन की 9 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी कुत्ते को अरेस्ट कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

rape police man

मीडिया के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली घटना मेक्सिको सिटी के तलहुआक इलाके की है। पीड़ित बच्ची की मां ने इल्जाम लगाया है कि पालतू कुत्ते ने उसकी बेटी का बलात्कार किया। बता दें कि महिला खुद अपनी पीड़ित बच्ची को लेकर थाने पहुंची और कंप्लेन दर्ज कराई।

घटना की जांच में लगी पुलिस

आपको बता दें कि पुलिस कई एंगल से इस घटना की तफ्तीश कर रही है। पुलिस को शक है कि महिला अपने पति को बचाने के लिए बच्ची के बलात्कार का आरोप पालतू कुत्ते पर लगा रही है।

पुलिस अफसर ने बताया कि पालूत कुत्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अभी उसकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद केस को सुलझाने में सहायता मिलेगी।

 

Related News