पाकिस्तान से आए हिंदुओं के घरों पर चला बुलडोजर, जानें क्या है माजरा

img

जोधपुर में पाक विस्थापितों को घर से बेघर कर दिया गया। बुलडोजर चला दिया गया और अब बारी आ गई जैसलमेर की। जैसलमेर में भी यही सब हुआ। जैसलमेर जो बॉर्डर से बिल्कुल नजदीक है। पाक के उस पार से कुछ लोग इस उम्मीद के साथ आए थे कि यहां शायद अच्छे से जिन्दगी बसर होगी। शायद अच्छे से हमें शिक्षा मिलेगी। बच्चे आसरा पाएंगे। बहन बेटियों की इज्जत बरकरार रहेगी। इन सब को लेकर के लोग जैसलमेर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां पर भी बुलडोजर कहर ढा देगा।

बुलडोजर ने कहर ढाया। मंगलवार की शाम ये सबकुछ हुआ बुलडोजर चला। प्रशासन के आदेश पर चला, लेकिन उनके रहने की व्यवस्था नहीं की गई। लेकिन उन बच्चों को कहा, इस गर्मी में बच्चे जाएंगे जहां पारा 42 डिग्री से भी ऊपर जा रहा है। तीन दिन पहले 46 डिग्री तक पारा था। ऐसे में अब ये बच्चे जाए गए तो आखिर कहां जाएंगे? ये घर जाएंगे तो कहां जाएंगे ये परिवार वाले जाएंगे तो कहां जाएंगे?

इन सबकी व्यवस्था किए बिना अव्यवस्थित कर दिया गया। वो सब कुछ एक सरकारी आदेश के बाद जिस पर बुलडोजर ने अपना पंजा चलाया और लोग बेघर हो गए। जमीन तप रही है। आसमान से सूरज आग उगल रहा है और बच्चे जिनके पास अभाव का प्रभाव तो पहले से ही था और अब वो बेघर हो गए। अवैध कब्जा बताकर ये कार्रवाई की गई?

Related News