परिवहन निगम के संचालित ढ़ाबा से सम्बन्धित शिकायतों पर डा0 राज शेखर ने बरती सक्रियता

img

1- क्षेत्रीय प्रबन्धक अपने क्षेत्र में परिवहन निगम में अनुबंधित यात्री प्लाजा का प्रत्येक माह निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
2- यात्री प्लाजा के खानपान की व्यवस्था अनुबंध की शर्तो के अनुसार हो।


3- मार्ग पर पड़ने वाले अनाधिकृत ढाबें की निरन्तर चेकिंग करायी जाये।
4- निरीक्षणकर्ताओं द्वारा यात्री प्लाजा की सफाई-व्यवस्था, बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता का निरीक्षण सुनिश्चित करें।
5- खाद्य पदार्थो का रेट चार्ट, परिवाद पुस्तिका उपलब्ध है अथवा नहीं।

 उत्तराखंड-अवैध खनन का ऑडियो-वीडियो वायरल, विधायक के आड़े आ रहे दरोगा को किया ट्रांसफर

6- निगम के बस क्रू द्वारा अनाधिकृत ढाबों पर बसें न रोकी जाये इसके लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
7- परिवहन निगम में अनुबंधित यात्री प्लाजा के निरीक्षण उपरान्त पायी गयी अनुबंध की शर्तो/मानकों के अनुरूप कमियॉ एवं यात्री सुविधायें उपलब्ध न कराये जाने पर यात्री प्लाजा के मालिको को कारण बताओं नोटिस नियमानुसार जारी किया जाये।


8- कारण बताओं नोटिस निर्गत करने के 15 दिवस के उपरान्त पुनः संबंधित यात्री प्लाजा का निरीक्षण किया जाये। निरीक्षण में कमियॉ पाये जाने पर नियमानुसार यात्री प्लाजा के अनुबंध निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
9- परिवहन निगम की बसों ’’मील ऑन रोड’’ ऐप के माध्यम से निगम द्वारा अधिकृत ढाबों पर बस ठहराव सुनिश्चित कर यात्रियों को प्री-आर्डर भोजन सुविधा प्राप्त कराना सुनिश्चित किया जाये।

परिवहन निगम में अनुबंधित यात्री प्लाजाओं क्षेत्रीय प्रबन्धकों किए निरीक्षण दिनांक 10.12.2019 को रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में ग्रेडेशन सूची के अनुसार मुख्यालय प्रेषित करेगें। उसके उपरान्त थर्ड पार्टी के माध्यम से भी प्रत्येक तीन माह में निरीक्षण कराया जायेगा।http://www.upkiran.org

Related News