महाभारत की द्रौपदी बनेंगी दीपिका पादुकोण, 2021 में रिलीज होगा पहला पार्ट

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म पद्मावत थी, इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाढ़े थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने रणवीर सिंह से शादी के लिए कुछ वक्त का ब्रेक लिया था और अब वह एक बार फिर पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दीपिका फिल्म ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी।

फिल्म के प्रोडक्शन में वह मधु मंटेना के साथ हाथ मिलाने जा रही हैं। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी है। फिल्म को कई पार्ट्स में बनाया जाएगा और इसका पहला पार्ट 2021 में दिवाली पर रिलीज होगा। महाभारत फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं और वे इस लेकर काफी उत्साहित हैं।

पढ़िए-दबंग 3 के टीजर के वीडियो और पोस्‍टर में दिखी सोनाक्षी!

एक यूजर ने लिखा, राजामौली और संजय लीला भंसाली के अलावा मुझे नहीं लगता कि कोई इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन कर पाएगा। किसी पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए बहुत सी रिसर्च लगती है खासकर तब जब आप किसी सच्ची घटना को आज के युग में उतारने की कोशिश करते हो। हम सभी इन दो निर्देशकों का कैलिबर जानते हैं। बता दें इस फिल्म के बारे में दीपिका का रिएक्शन शुरू से ही पॉजिटिव रहा है।

दीपिका ने कहा,मैं मानती हूं कि ये एक लाइफटाइम रोल है। जहां तक मधु मंटेना की बात है,तब उन्होंने कहा, हम सभी ने महाभारत कई बार देखी, सुनी और पढ़ी है। लेकिन जहां तक दीपिका की महाभारत का सवाल है,तब ये फिल्म पूरी तरह द्रौपदी के नजरिए से होगी। दीपिका आज सबसे बड़ी अभिनेत्री ही नहीं है बल्कि वह इस कहानी को सीमाओं से परे ले जा सकती हैं। यदि वह साथ नहीं होती तो हम ये फिल्म नहीं बना पाते।

Related News