देवर की विधवा से शराबी ने की शादी, फिर जो हुआ वह खौंफनाक था

img
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हर्ष विहार इलाके में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर फरार बदमाश को सात माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम था। हत्या करने के बाद राजस्थान के अजमेर में एक होटल में पहचान छुपाकर गार्ड की नौकरी कर रहा था। बदमाश पर दिल्ली में चोरी के मामला दर्ज है। वह अपने साथियों से मिलने दिल्ली आया था। ताकि उन्हें चोरी की वारदात को अंजाम देने राजस्थान ले जा सके। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
rape 7
पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बदमाश की पहचान हर्ष विहार निवासी आफताब (31) के रूप में हुई है। 17 मई को हर्ष विहार इलाके में साइमा नाम की महिला की हत्या कर दी गयी थी। जांच के दौरान साइमा की सास नूरजहां ने अपने बेेटे पर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि साइमा उसके देवर की विधवा थी। जिसके साथ उसके शराबी बेटे आफताब ने शादी कर ली। बाद में आफताब साइमा के चरित्र पर शक करने लगा। इस बात को लेकर दंपति में अकसर झगड़ा होने लगा। 17 मई को झगड़े के दौरान आफताब ने साइमा की हत्या कर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
6 दिसंबर को एसआई सुरेंद्र राणा को आफताब के दिल्ली आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने भोपुरा टी प्वाइंट के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसका परिवार मूलत: कासगंज यूपी का रहने वाला है। उसके जन्म से पहले उसका परिवार दिल्ली आ गया। बड़े होने के बाद वह ऑटो चलाने लगा। लेकिन कुछ बदमाशों के संपर्क में आकर चोरी और सेंधमारी करने लगा। उसके खिलाफ हर्ष विहार थाने में सेंधमारी का एक मामला दर्ज है। पत्नी की हत्या के बाद वह अजमेर भाग गया। वह एक होटल में गार्ड की नौकरी करता था।
Related News