अंधेरा होने की वजह से लड़के ने गर्लफ्रेंड की जगह दूसरी लड़की को कर दिया प्रपोज, फिर…

img

कपल और रिलेशनशिप के कई अजोबो गरीब वाकये सामने आते रहते हैं। कई बार कुछ वीडियो अपने मजेदार अंदाज की वजह से सुर्खियां बन जाते हैं और तेजी से वायरल हो जाते हैं तो कई बार वे कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिस सुन कर हैरानी होती है। चीन का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें जहां एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जैसे ही घुटनों के बल बैठा, ठीक उसी समय लाइट चली गई। इसके बाद जो हुआ वह काफी हैरान कर देने वाला था।

girlfernd

यह घटना चीन के जिआंगसु प्रांत की हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां स्थित लियानयुंग शहर में एक कपल अपने कुछ दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था। दरअसल, लड़के ने प्लान बनाया था कि वह सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करेगा। लड़के ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। वह लड़का जब अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए उसके सामने घुटनों पर बैठा तभी लाइट चली गयी और उसने अंधेरे में किसी और दूसरी लड़की को प्रपोज कर दिया। जैसे ही लाइट आई लड़का चौंक गया।

हालांकि इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के पास वापस आ गया। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़का युनिवर्सिटी का स्टूडेंट है और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक इवेंट का आयोजन किया था लेकिन यह उसके लिए बेहद खराब साबित हो गया।

Related News