नेताओं के इन हरकतों से मुश्किल में कांग्रेस, विधानसभा चुनाव में होगा बड़ा नुकसान

img

नई दिल्ली।। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के दूसरे दलों में शामिल होने की होड़ से कांग्रेस चिंतित है। उसे आशंका है कि उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कुछ और नेता कांग्रेस छोड़ सकते हैं। ऐसे में, पार्टी अपनों का पलायन रोकने को उन्हें इनाम दे सकती है। ये इनाम सभी विधायकों को चुनाव में उतारना हो सकता है। कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा है।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्णन विखे पाटिल सहित चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। कई पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए। लोग मानते हैं कि चुनाव में भाजपा-शिवसेना की स्थिति मजबूत है इसलिए, उसमें कांग्रेस-एनसीपी के नेता शामिल हो रहे हैं। हरियाणा में भी कई नेता कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि कुछ और नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। ऐसे में पार्टी सभी विधायकों को वफादारी का इनाम दे सकती है।

Related News