बिल्ली की इस हरकत से महिला हुई प्रेग्नेंट, जानने के बाद पति को नहीं हो रहा विश्वास

img

अजब-गजब॥ पालतू जानवर वैसे तो वफादार होते हैं, परन्तु कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं कि उसका नतीजा मनुष्यों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक बिल्ली कपल के लिए बड़ी परेशानी बन गई। जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने का जिम्मेदार पालतू बिल्ली को ठहराया हैं।

मामला लॉकडाउन के समय का है। युवक ने अपना दर्द बयां किया। दरअसल, पालतु जानवर बिल्ली ने उसके कंडोम (निरोध) में छेद कर दिए थे। जिस कारण उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गई। युवक ने बताया कि वह एक बच्चे का बाप है। कोविड-19 पीरियड के चलते उसने और उसकी बीवी ने दूसरा बच्चा पैदा नहीं करने का निर्णय लिया था। उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रीक्लेम्पसिया के कारण तनावपूर्ण गर्भावस्था से उबर रही थी। घर में एक पालतू बिल्ली है, जो घर में अलमारियों और दराजों को खोलती रहती है।

इस वजह से हुई प्रेग्नेंट

युवक ने बताया, मेरे पत्नी पिल्स खाने के कारण बीमार पड़ जाती है, इसलिए हमने बर्थ कंट्रोल के लिए कंडोम यूज करने का फैसला किया। परन्तु हैरानी हुई कि कंडोम यूज करने के बाद भी मेरी पत्नी फिर से प्रेग्नेंट हो गई। जब शख्स ने पता किया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ तो सामने आया कि इसका जिम्मेदार उसकी पालतू बिल्ली है। दरअसल, उसने अपने क्यू-टिप्स बाथरूम के दराज में रखे हुए थे। जहां से लेकर उसने इस्तेमाल किया था।

 

Related News