इस वजह से कर्नाटक-महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा तनाव, आक्रोशित भीड़ ने तोड़ दी 12 से अधिक गाड़ियां

img

नई दिल्ली। बेंगलुरू में अराजकतत्वों द्वारा बुधवार की रात छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर स्याही डाले जाने की घटना के बाद कर्नाटक-महाराष्ट्र की सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ गया है। इस तनाव के मद्देनजर कर्नाटक के बेलागवी में भीड़ के एकत्र होने पर रोक लगा दी है। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के कुछ एक्टिविस्टों ने पिछली रात बेलागवी में सांभाजी सर्किल के पास प्रदर्शन किया। इसके बाद ये प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया और प्रदर्शकारियों ने 12 से अधिक सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान जमकर पत्थर भी फेंके गए।

POLICE

प्रदर्शनकारी इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं कुछ उपद्रवियों ने स्वतंत्रता सेनानी संगोली रयानी की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस पूरे मामले को लेकर कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा जनेन्द्र ने कहा है कि, ‘जिन लोगों ने शुक्रवार की रात स्वतंत्रता सेनानी संगोली रयाना की मूर्ति को नुकासन पहुंचाया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने का आदेश पुलिस को दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में जिन लोगों ने शिवाजी की मूर्ति पर स्याही फेंकी है उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो महान हस्तियों को अपमानित ना करें।’ मिली जानकारी के मुताबिक इस तनाव की शुरुआत तब हुई जब 13 दिसंबर को महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने कर्नाटक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया था। समिति के सदस्य बेलगावी को महाराष्ट्र में शामिल करने की मांग कर रहे थे।

Related News