Durgashtami 2022: इस डेट को है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानें किस विधि से करें पूजा

img

हर महीने के शुक्ल पक्ष को अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी (Durgashtami 2022) का पर्व पड़ता है। ये पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दिन मां दुर्गा की विधि- विधान पूजा करने और व्रत रखने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पौष मास में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 10 जनवरी को पड़ेगा। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा- सामग्री के बारे में …

Durgashtami 2022

शुभ मुहूर्त

पौष, शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ – 11:08 AM, 09 जनवरी
पौष, शुक्ल अष्टमी समाप्त – 12:24 PM, 10 जनवरी

पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी (Durgashtami 2022)  के दिन सुबह उठकर स्नानादि कर लें। इसके बाद पूजा के स्थान पर गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध कर लें।
अब घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
इसके बाद मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
फिर मां दुर्गा को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें। प्रसाद के रूप में मां को फल और मिठाई चढ़ाएं।
इसके बाद धूप और दीप प्रज्ज्वलित कराकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
मां को भोग भी लगाएं।

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट (Durgashtami 2022)

लाल चुनरी,लाल वस्त्र, मौली, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी/ तेल,धूप, नारियल,साफ चावल, कुमकुम, फूल, देवी की प्रतिमा या फोटो, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशे या मिसरी, कपूर, फल, मिठाई, कलावा।

Navratri: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होने से पहले जान लें दुर्गा पूजा की प्रमुख तिथियां

कब हैं दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और पापांकुशा एकादशी व्रत, जानिए डेट

Related News