विदाई के दौरान दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार, बताई ये बड़ी वजह

img

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘चांदनी’ के गाने ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, डोली रख दो कहारों…’ की तर्ज पर एक वाकया बिहार के नालंदा जिले में देखने को मिल रहा है। हालांकि ये गाना फिल्म में मजाकिया अंदाज में गाय गया था लेकिन अब ऐसा ही एक मामला असल में सामने आया है।

ये मामला बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के रतनपुरा गांव का है। बताया जा तरह है कि यहां एक दुल्हन ने विदाई के समय ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा पूरी तरह दिव्यांग है, उसके पैरों में दिक्कत है, मैंने शादी से पहले उसे नहीं देखा था, पापा ने देखा था लेकिन अब मैं इस दूल्हे साथ नहीं जाऊंगी। दुल्हन का कहना है कि मैं किसी और लड़के के साथ रह लूंगी, लेकिन इसके साथ तो बिल्कुल नहीं जाऊंगी. वहीं, दूल्हा बार-बार दुल्हन को भरोसा दिला रहा है कि उसके पैर में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हो रही है। अब दूल्हे ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

दरअसल, हरनौत थाना क्षेत्र के उखड़ा गांव से मुकेश कुमार की बारात मनोज मांझी के यहां रतनपुरा पहुंची थी। आठ जुलाई को धूमधाम से शादी की सभी रस्मे संपन्न हुई। लड़की मंडप में लड़के के साथ बैठी। वहां सभी रस्में हुई। जब फेरे लेने की बात हुई तभी किसी ने कहा कि दूल्हे को चलने में दिक्कत है। हालांकि तब लड़की ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।

शादी संपन्न होने के बाद जब दूल्हा दुल्हन को दूसरे घर में मौजूद देवी-देवताओं की पूजा कराने ले जाया गया तब लड़का पीछे-पीछे और लड़की आगे-आगे चल रही थी। इसी बीच सीढ़ियां चढ़ने के दौरान लड़का अचानक से लड़खड़ाने लगा। पहले तो दुल्हन को लगा कि लड़के ने शराब पी है लेकिन फिर पता चला कि उसके पैर में ही दिक्कत है फिलहाल पूरा मामला लड़के की ओर से पुलिस को बताया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related News