Dussehra 2021: जानिये कब है दशहरा और क्या है शुभ मुहूर्त

img

हिन्दू धर्म में दशहरे के त्योहार को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। विजय दशमी के नाम से जाना जाने वाला दशहरा इस बार 15 अक्टूबर को मनाया जायेगा। दशहरा हर साल अश्विन मास की दशमी तिथि को मनाया जाता। इस दिन देश भर में रावण जलाने की भी परंपरा है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। भगवान राम के रावण पर विजय प्राप्त करने की वजह से ही इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। इसके साथ ही इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का भी वध किया था।

 Dussehra

दशहरा की तारीख

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दशहरा 15 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। दशहरा दिवाली से ठीक 20 दिन पहले मनाया जाता है। इस साल पूरे नौ दिनों की नवरात्रि पड़ रही है। नवमी तिथि 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी। नवमी के बाद दशमी के दिन ही विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है।

 शुभ मुहूर्त

श्रवण नक्षत्र प्रारंभ: – 14 अक्टूबर 2021 सुबह 09:36

श्रवण नक्षत्र समाप्त: – 15 अक्टूबर 2021 सुबह 09:16

हिन्दू पंचांग के अनुसार दशहरा या विजयादशमी सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य फलकारी माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन आदि कार्य शुभ माने जाते हैं। हालांकि इस दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है।

Related News