Dussehra 2022: इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, जानिए क्या है इसका रहस्य

img

आज देश भर में दशहरा (Dussehra 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। पौराणिक कथा है कि भगवान श्रीराम ने इसी दिन अहंकारी रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में दशहरा यानी वियजादशमी का विशेष महत्व है। इस दिन देश भर में जगह–जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है। आज हम आपको रामायण से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में बताएंगे, जिसे हर कोई जानना चाहता है।

कहते हैं कि श्रीलंका में रामायण और भगवान राम से जुड़े कई चिन्ह और सबूत आज भी मिलते हैं। नवरात्र खत्म होने के बाद दशमी तिथि को दशहरा (Dussehra 2022) पर्व मनाया जाता है। इसे विजयदशमी भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि दशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। बताया जाता है कि आज भी लगभग 50 ऐसे स्थान हैं जिनसे रामायण का ताल्लुक है। एक रिसर्च में बताया गया है कि श्रीलंका में एक पहाड़ी पर मौजूद गुफा में अभी भी रावण का शव सुरक्षित है।

कहते हैं ये गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में स्थित है। बताया जाता है कि भगवान श्रीराम ने लगभग 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था लेकिन रावण के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। वह आज भी रैगला के जंगलों में 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित गुफा में रखा हुआ है। जानकार बताते हैं कि रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबूत में रखा गया है जिस पर एक खास तरह का लेप लगाया गया है। (Dussehra 2022)

यही वजह है कि ये हजारों सालों से वैसा का वैसा ही रखा हुआ है। ये रिसर्च श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर ने किया है। इस शोध के मुताबिक, जिस ताबूत में रावण का शव रखा गया है वो 18 फीट लनभा है और 5 फीट चौड़ा है। यह भी बताया जाता है इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना है जिसकी रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं।
कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के पश्चात् उसके शव का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी विभीषण को सौंप दी थी लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दी में उसकाअंतिम संस्कार नहीं किया और शव वैसे ही छोड़ दिया।(Dussehra 2022)

रिसर्च में यह भी दावा किया जाता है कि यह भी पता लगा लिया गया है कि रावण की अशोक वाटिका कहां थी और उसका पुष्पक विमान कहां उतरता था। वहीं शोधकर्ताओं ने भगवान हनुमान के पैरों के निशान भी खोजने का दावा किया है लेकिन इन सभी चीजों की प्रमाणिकता अभी तक सिद्ध नहीं हो पाई है।(Dussehra 2022)

Garba में पथराव करने वालों को पुलिस ने दी सरेआम सजा, खंभे से बांध कर पीटा

Garba में पथराव करने वालों को पुलिस ने दी सरेआम सजा, खंभे से बांध कर पीटा

Related News