इस दिन मनाया जाएगा दशहरा, जानें कब पड़ेगी विजय दशमी

img

Dussehra (दशहरा) बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा चिन्ह माना जाता है। Dussehra (दशहरा) दीपावली से चन्द दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तारीख को मनाया जाता है। Dussehra (दशहरा) हिन्दुओं के मह्तवपूर्ण पर्वों में से एक है।

Dussehra

आपको बता दें कि श्री राम के हाथों रावण की हत्या करने के बाद से ही इसे मनाने की परम्परा चली आ रही है। वहीं इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था, इसलिए भी इसे विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन है विजय दशमी?

विजय दशमी का पर्व इस वर्ष रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पितृपक्ष के बाद अधिकमास लगने की वजह से नवरात्र, दशहरा एवं सभी एक महीने देर से आएंगे। 17 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ होगा तथा 24 अक्टूबर को रामनवी के अगले ही दिन पूरे देश में दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। इसके ठीक 20 दिन बाद यानी शनिवार, 14 नवम्बर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा।

 

Related News