img

IPL इतिहास में अब तक कई रिकॉर्ड बने हैं। कुछ रिकॉर्ड तुरंत टूट गए हैं। कुछ रिकॉर्ड्स को तोड़ना लगभग नामुमकिन होता है। 2013 में बनाया गया एक रिकॉर्ड 10 वर्ष बाद भी नहीं टूटा है।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में बैंगलोर के लिए खेलते हुए 66 गेंदों में 175 रन बनाए थे। इसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल हैं। यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है।

न्यूजीलैंड के ब्रांड मैकुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए IPL 2008 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 73 गेंदों पर 158 रन बनाए। इसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे।

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डी कॉक ने बीते सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 70 गेंदों पर 140 रन बनाए थे। इसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने 2015 में मुंबई इंडियंस के विरूद्ध तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 59 गेंदों पर 133 रन बनाए। इसमें 19 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए लोकेश राहुल ने आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 132 रन बनाए। इसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

--Advertisement--