img

जहां पूरे देश में मॉनसून का सीजन खत्म हो रहा है तो वहीं देश के कई प्रदेश ऐसे भी हैं जहां मॉनसून जाते जाते वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज से कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू होने की भविष्यवाणी की है।

कई प्रदेशों में मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 3 अक्टूबर, झारखंड में 3 अक्टूबर से और बिहार में 1 से 4 अक्टूबर तक हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में दो और 3 अक्टूबर को भारी बारिश होने जा रही है।

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, तेलांगना, कर्नाटक, केरल में 3 अक्टूबर को तेज बरसात देखने को मिलेगी। इसके अलावा पश्चिमी भारत की बात करें तो कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 4 अक्टूबर को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। सेंट्रल इंडिया की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 2 अक्टूबर के बीच तेज वर्षा होगी।

पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी अक्टूबर के महीने दमदार बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश में 3 अक्टूबर को भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है। 

--Advertisement--