पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है माउंट एवरेस्ट से भी बड़ा उल्का पिंड, हो सकती है भारी तबाही

img

न्यूयॉर्क॥ यूएस की अंतरिक्ष संस्थान NASA ने एक विशालकाय उल्का पिण्ड का पता लगाया है। ये साइज़ में माउंट एवेरेस्ट से भी कई गुना बड़ा है। यह पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यदि ये वायुमंडल से टकाराता तो सुनामी की आशंका है। क्योंकि सन् 1908 में साइबेरिया के वायुमंडल में हुए उल्कापिण्ड के टकराव पर भी ऐसी स्थिति बनी थी, लेकिन पिंड का साइज़ छोटा था इसलिए वो नुकसान पहुंचाने के बजाय खुद जलकर खाक हो गया था।

NASA के साइंटिस्टों के अनुसार, इस बार जो उल्का पिंड पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, उसका आकार काफी बड़ा है। इसलिए नुकसान अधिक होने की आशंका थी, लेकिन गणना के मुताबिक, टकराव के वक्त उल्का पिंड पृथ्वी से कई किलोमीटर दूरी से गुजरेगा इसलिए अधिक कोई फर्क देखने को नहीं मिलेगा। इस उल्का पिंड को 52768 (1998 OR 2) नाम दिया गया है। इस उल्का पिंड को NASA ने सबसे पहले 1998 में देखा था। यह उल्का पिंड अगले महीने 29 अप्रैल को पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

वैज्ञानिक प्राव्दो ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। साइंटिस्टों के अनुसार, उल्का पिंड 52768 सूरज का एक चक्कर लगाने में 1,340 दिन या 3.7 वर्ष लेता है और एक दिन की धुरी 4 दिन में पूरी करता है। ये उल्का पिंड पृथ्वी की तरफ 31,319 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से आ रहा है। साइंटिस्टों के अनुसार, ऐसे उल्का पिंडों का हर 100 साल में पृथ्वी से टकराने की 50,000 सम्भावनाएं होती हैं।

पढि़एःमिल गया Corona का इलाज, भारत के हर मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे ये गोली, नाम जानकर कहेंगे WOW!

Related News