सर्दी के मौसम में खूब खाए बथुआ, खाने से होते हैं ये चौंकाने वाले फायदें

img

ठंडक में बथुआ मिलता है और इसके सेवन से कई चौंकाने वाले फायदे होते हैं। जी हाँ, बथुआ के सेवन से हमारे बदन को कई बड़े फायदें होते हैं और आज हम आपको बथुआ के फायदों के बारे में बताएंगे।

bathua

जानें बथुआ के फायदें

बताया जाता है बथुआ के पत्ते कई पोषण गुणों से भरे होते हैं। ये जरुरी खनिजों व विटामिनों से भरपूर है। इसी के साथ इसके पत्ते अमीनो एसिड का भी एक बढ़िया साधन होता है। खराब फंक्शन की मरम्मत में अमीनो एसिड एक अहम रोल निभाते हैं।

बथुआ फाइबर व पानी की मात्रा से भरपूर होता है जो कब्ज को ठीक करता है और पाचन में मदद करता है साथ ही आंतों की गतिविधियों को भी ठीक करता है।

ये हरी सब्जी पथरी और कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षित रखती है। इसके डाइट में शामिल करने से स्तन कैंसर की आशंका कम हो जाती है। इसके अलावा ये आँखों की नजर को भी दूर करता है।

कहा जाता है इसकी सब्जी खाने से जुकाम, जोड़ों के दर्द में फायदा होता है। कब्ज , बवासीर, तिल्ली विकार व लिवर संबंधित शिकायतों में फायदा मिलता है। इसी के साथ बथुआ के पत्ते में केरिवेल होता है, जो आतों के कीड़े और केंचुए को समाप्त कर देता है।

Related News