जमीन पर बैठकर खाएं खाना, होते हैं चौंकाने वाले ये फायदे, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

img

हेल्थ डेस्क। आज हम आपको जमीन पर यानि कि फर्श पर बैठकर खाने खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक भोजन ही नहीं उसका सही तरीके से सेवन करना भी जरूरी होता है।

Eat food on the ground

लोग अक्सर भोजन करने के लिए डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फर्श पर बैठकर खाना खाने से शरीर में कई फायदे मिलते हैं। तो आइये जानते हैं हैं ऐसे ही कई फायदों के बारे में…

फर्श पर बैठकर खाना खाने से मिलने वाले फायदे

  • फर्श पर बैठकर खाना खाते समय आप सिर्फ खाना ही नहीं खा रहे होते हैं बल्कि इस तरह खाना खाते समय आप एक आसन की मुद्रा में बैठे होते हैं। ये मुद्रा व्यक्ति का मन शांत बनाए रहने के साथ रीढ़ की हड्डी को भी आराम पहुंचाती है।
  • फर्श पर बैठकर खाना खाते समय व्यक्ति पाचन की अवस्था में होता है। जिसकी वजह से पाचन रस शरीर में बेहतर तरीके से अपना काम कर पाता है।

भोजन जल्‍दी पच जाता है

फर्श पर बैठकर खाना खाते समय व्यक्ति जमीन पर पैरों को क्रॉस करके बैठता है, जो आपके ब्रेन को यह सिगनल्‍स पहुंचता है कि आपका शरीर भोजन के लिए तैयार है। इस आसन में बैठ कर भोजन करने पर वह जल्‍दी पच जाता है।

वजन को संतुलित रखने में भी मदद मिलती

फर्श पर बैठकर भोजन करने से पेट की मांसपेशियां गतिशील बनती है, जिससे भोजन को पचाने में सहायता मिलती है।

मांसपेशियों  में खिंचाव की शिकायत में आराम मिलता

  • इस मुद्रा में बैठकर खाने से पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों, पेल्विस और पेट के आस-पास की मांसपेशियों  में खिंचाव पैदा होता है। जिससे असहजता और दर्द की शिकायत में आराम मिलता है।
  • फर्श पर बैठकर खाना खाने से वजन को संतुलित रखने में भी मदद मिलती है।

संबंध भी मजबूत बनते हैं

  • माना जाता है कि जब परिवार के सभी सदस्य एकसाथ मिलकर फर्श पर बैठकर खाना खाते हैं तो उनके संबंध भी मजबूत बनते हैं।
  • फर्श पर बैठकर खाना खाने से बॉडी-पोश्चर बेहतर होता है और व्यक्त‍ित्व में भी निखार आता है।
  • फर्श पर बैठकर खाना खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो दिल की सेहत के लिए जरूरी होता है।
Related News