आर्थिक राशिफल : 04 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 04 सितंबर 2018 दिन-मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:
रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्रोध व भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी हो सकता है।

वृषभ:
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन:
आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रूका हुआ कार्य पूरा होगा। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। प्रियजन भेंट संभव।

कर्क:
आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान पर संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

सिंह:
आजीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। दूर की यात्रा के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या:
आपके शत्रु नतमस्तक होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य शिथिल रहने के योग हैं।

तुला:
बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने का संकेत है। रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। सतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है।

वृश्चिक:
व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। प्रणय सबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है।

धनु:
शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की संभावना है। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा।

मकर:
दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कुंभ:
आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ हो सकती है। अर्धरात्रि तक किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने से पुण्य मिलेगा।

मीन:
गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी।

Related News