आर्थिक राशिफल: 10 अक्टूबर 2018 दिन-बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल: 10 अक्टूबर 2018 दिन-बुधवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

वृषभ:
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। आज अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन:
आज दिन में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता, एकबार अनुभव हो जाए तो दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए।

कर्क:
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी।

सिंह:
आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कन्या:
बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। व्यवसाय में शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

तुला:
प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रमोशन के भी योग हैं। आर्थिक वृद्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेंगे।

वृश्चिक:
आज का दिन कुछ विशेषकर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें।

धनु:
आज रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, रिसर्च का लाभ मिलेगा।

मकर:
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है।

कुंभ:
आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन:
आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटीशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Related News