img

आर्थिक राशिफल : 04 नवंबर 2018 दिन- रविवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसे तन मन धन से मदद कर सकते हैं।

वृषभ:
आज आप कुछ ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं।

मिथुन:
कार्यस्थल में ट्रांसफर आपके लिए एक अच्छा मोड़ लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार मान प्रतिष्ठा बन जाने दें फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहेगा।

कर्क:
आजकल आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। वे आपसे मान-सम्मान के इच्छुक है। इन सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें।

सिंह:
आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कन्या:
आज का दिन आपके कामकाज के सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

तुला:
जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें। दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता।

वृश्चिक:
व्यापार व्यवसाय की तरफ नजर रखना आपके काम की पहली प्राथमिकता है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। आपको घर के ही कार्यों से फुर्सत नहीं मिलेगी।

धनु:
सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी हैं। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है।

मकर:
आपके सभी कार्यों में शुरुआती दौर में काम बहुत तेज़ी से आगे बढ़ेगा, जब आप इसमें अपने फायदे का इंतजार करेंगे तो काम में रूकावट पैदा हो जाएगी। आज आप किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें।

कुंभ:
आप जिस जगह पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे सयम तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं। आपको विकल्प के रूप में और व्यवसाय की खोजबीन करनी होगी।

मीन:
सुख-आराम की इच्छा सभी की होती है लेकिन यह तोहफा पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं जो दूसरो के परिश्रम के सहारे खुद आराम का समय बिता रहे हैं।