आर्थिक राशिफल : 18 नवंबर 2018 दिन- रविवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी हो जाएंगी। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।
वृषभ:
राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए सामान्य है। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है।
कर्क:
आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे।
सिंह:
आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है।
कन्या:
वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
तुला:
अत्यधिक श्रम करने पर आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।
वृश्चिक:
कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
धनु:
कार्य में सफलता, घर में धन-धान्य की वृद्धि, मित्रों से धन लाभ, निरोगता शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
मकर:
आज अच्छे लोग के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है, ध्यान रखें।
कुंभ:
कर्मफल की सिद्धि कारक है। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे।
मीन:
आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोधपक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।



_1808145860_100x75.jpg)
