Election 2022: शिवसेना नेता संजय राउत को क्यों हो रही अखिलेश यादव की चिंता

img

Election 2022: शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि विधायक सुदीन धवलीकर, विधायक विजय सरदेसाई, पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर सहित गोवा के नेताओं के फोन टैप किए गए।

Election 2022 akhilesh

मुंबई में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राउत ने कहा, “इस देश में और खासकर जहां भी चुनाव (Election 2022) हो रहे हैं, कई नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। गोवा फोन टैपिंग मामले में जनता को बड़ी जानकारी मिली है।”

उन्होंने कहा कि “यह सच है कि महाराष्ट्र में वही हुआ जो रिकॉर्ड में है। वही महाराष्ट्र पैटर्न गोवा में चल रहा है। यह संयोग की बात है कि उस समय महाराष्ट्र के नेता गोवा के प्रभारी हैं। फोन टैपिंग उत्तर प्रदेश में भी चल रहा है, मुझे भी अखिलेश यादव की चिंता है।”

आपको बता दें कि गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान (Election 2022) हुआ था और मतगणना 10 मार्च को होगी।

राउत ने ट्वीट किया “जिस तरह से महाराष्ट्र के नेताओं के फोन टैप किए गए, फोन निगरानी का वही पैटर्न गोवा में दोहराया जा रहा है। सुदीन धवलीकर, विजय सरदेसाई, दिगंबर कामत और गिरीश चोडनकर के कॉल टैप किए जा रहे हैं। देश जानना चाहता है इस टैपिंग के पीछे कौन है।

पुणे की पूर्व पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने नाना पटोले, बच्चू कडू, संजय काकड़े और आशीष देशमुख जैसे नेताओं के फोन टैप करने का इल्जाम लगाया था।

Election 2022: भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए 3 और प्रत्याशियों का ऐलान किया

Related News