UP में 7 चरणों में वोटिंग, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

img

लखनऊ/नई दिल्ली।। चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा हैं। चुनाव 4 फरवरी से शुरू होंगे और 11 मार्च को नतीजे आएंगे।

[box type=”shadow” align=”aligncenter” width=”1″ ]यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होंगे। गोवा और पंजाब में 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोटिंग होगी। मणिपुर में पहले चरण के मतदान 4 मार्च को और दूसरे चरण की वोटिंग 8 मार्च को होगी।[/box]

यूपी में पहले चरण में 73 सीटों पर मतदान 11 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 67 सीटों पर मतदान 15 फरवरी को होगा। तीसरे चरण में 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होंगे। चौथे चरण में 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी। पांचवें चरण में 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होंगे। छठे चरण में 49 सीटों पर 4 मार्च को वोटिंग होगी। सांतवें और आखिरी चरण की वोटिंग 8 मार्च को होगी, इसमें 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 11 मार्च को पांचों राज्यों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इन पांच राज्यों में 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 5 राज्यों में 16 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। सभी को आई कार्ड दिए जाएंगे। 1 लाख 85 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। हर वोटर को रंगीन पर्ची दी जाएगी। पोलिंग बूथ के बाहर सभी जानकारियां पोस्टर पर दी जाएंगी। इस पर नियमों का उल्लेख होगा। बूथ पर वोटर्स की मदद के लिए गाइड होंगे। वोटर को फोटो वाली वोटर स्लिप मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि गोपनीयता बनाए रखने के लिए 30 इंच ऊंची स्टील और अन्य सामग्री से बनी छोटी केबिन का इस्तेमाल किया जाएगा।

नसीम जैदी ने जानकारी दी कि उम्मीदवारों को नॉमिनेशन पेपर पर फोटो लगाना होगा और उनको भारत का नागरिक होना चाहिए। उनको शपथ पत्र देना होगा। चुनाव प्रचार के दौरान ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों पर प्रतिबंध होगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी। उम्मीदवारों को बताना होगा कि कोई बकाया नहीं है। बैंक में खाते खुलवाने होंगे। 20 हजार से ज्यादा खर्च करने पर चैक से पेमेंट करना होगा। यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में उम्मीदवार 28 लाख खर्च कर पाएंगे, जबकि गोवा और मणिपुर में 20 लाख खर्च कर पाएंगे।

इन राज्यों में होंगे चुनाव

इस साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें यूपी को छोड़कर बाकी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में पूरा हो रहा है।

यूपी में सत्तरूढ सपा में जारी अंदरूनी घमासान के बीच पार्टी ने एलान किया है कि वह अकेले चुनाव लड़ेगी। पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलें थी। वहीं बीजेपी और बीएसपी भी अकेले दम चुनाव मैदान में हैं। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस से है तो वहीं पहली बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्ताम आजमा रही है। गोवा में पंजाब और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है।

फाइल फोटो।

Related News