इस समय पूरे देश में गणेश (Lord Ganesha) उत्सव की धूम है। देश भर में हर जगह गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना की जा रही है। हर कोई भगवान गणेश को खुश कर उनका आशीर्वाद पाने में लगा है। मंदिरों में भी गणेशजी की प्रतिमा सजाई गयी है। गणेश भक्तों की भीड़ इन दिनों मंदिरों में कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।
भक्त ही नहीं बल्कि जानवर भी गणेशजी (Lord Ganesha) के दर्शन करने आने लगे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि गणेश जी के दर्शन के लिए एक हाथी मंदिर आ जाता है। इसके बाद मंदिर में जो कुछ भी होता है उस पर किसी को भी यकीन नहीं होता।
दरअसल इस वीडियो को देखकर ऐसे लगता है कि जानवरों में भी इंसानों की ही तरह इमोशन होते हैं। वे भले बेजुबान हो लेकिन समय आने पर अपने तरीके से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते रहते हैं। वे भी हम इंसानों की तरह खुश होते हैं, उदास होते हैं, आपस में लड़ते झगड़ते हैं और खेलते कूदते हैं। (Lord Ganesha)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गणेश (Lord Ganesha) मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। यहां पर एक हाथी भी खड़ा है। सभी भक्त हाथ जोड़ गणेशजी की आराधना कर रहे हैं। इस बीच वहाँ खड़ा हाथी भी गणेशजी की भक्ति में लीन हो जाता है। वह बड़े ही सम्मान के साथ गणपति के चरणों में अपना शीश झुकाता है। यह नजारा देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है।
Whether human or animal, true bhakti is all that's needed to be close to Bhagwan. pic.twitter.com/O1s1uHnSoS
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) September 11, 2021
एक हाथी की गणेशजी (Lord Ganesha) को लेकर इतना श्रद्धा भक्ति होना वाकई अद्भुत है। यह नजारा जिसने भी देखा वह हैरत में पड़ गया। बता दें कि हिंदू धर्म में हाथी को गणेशजी का रूप भी माना जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो @VertigoWarrior नाम के ट्विटर यूजर ने साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘आप इंसान हो या जानवर, सच्ची भक्ति के लिए बस भगवान का पास होना ही काफी है।’ हाथी की भक्ति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क