img

दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां पृथ्वी जैसे ग्रह की तलाश के लिए संसार का कोना कोना छान रही हैं। मगर अब Earth के जुड़वा भाई को लेकर कुछ ऐसा दावा हुआ जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

जापान के एस्ट्रोनॉमर्स ने खुलासा किया है कि पृथ्वी जैसा ग्रह हमारे सौर मंडल में ही मौजूद है। बस इस ग्रह तक जाना ही बाकी रह गया है। जिसने भी यह सुना है, वह हैरान रह गया है। इसकी एक प्रमुख वजह भी है।

दरअसल, एस्ट्रोनॉमर्स का सालों से कहना रहा है कि हमारे सौर मंडल में आठ के बजाय नौ ग्रह है। प्लूटो से ग्रह का दर्जा छीने जाने के बाद से ही सौर मंडल में ग्रहों की संख्या आठ हो गई। यही वजह है कि जापानी साइंटिस्टों के इस दावे के बाद कहा जाने लगा है कि क्या सचमुच अब नौवें ग्रह की खोज हो गई है।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये ग्रह हमारे सौर मंडल में किस जगह मौजूद है? जापनी साइंटिस्टों ने नए ग्रह को कोई पर बेल्ड प्लेनेट का नाम दिया गया है। बेल्ट पृथ्वी से अरबों किलोमीटर दूर मौजूद है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि केवीपी पृथ्वी से तीन गुना ज्यादा बड़ा है, मगर यहां टेम्परेचर इतना ज्यादा कम है कि पृथ्वी जैसे जीवन को बरकरार रखना बेहद ही नामुमकिन है। पृथ्वी सौर मंडल के हैबिटेट जोन में आती है यानि वह जगह जहां जीवन बेहद ही आसानी से पनप सकता है। जापान के ओसाका में मौजूद किंघाई यूनिवर्सिटी के पैट्रिक सोफिया, लाइका इंवाका और टोक्यो के नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल आब्जर्वेटरी ने इस स्टडी को किया है।

इस स्टडी को अब एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इसमें साइंटिस्टो ने कहा है कि हम पृथ्वी जैसे ग्रह के मौजूद होने की संभावना जताते हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि पृथ्वी जैसे और भी ग्रह हो सकते हैं। 

--Advertisement--