नई दिल्ली ।। IPL 2019 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेले गए IPL के 7 वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 रनों से रोमांचक जीत हासिल की।
इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे। वही रनों का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु 20 ओवरों में 181 रन ही बना सका और मुकाबले में मुंबई इंडियंस की जीत हुई।
छक्के लगाते हुए सभी का दिल जीत लिया लेकिन फील्डिंग के दौरान युवराज सिंह ने एक ऐसी गलती की जो कि MI के लिए काफी भारी पढ़ते हुए दिखाई दी।
युवराज सिंह जब फील्डिंग कर रहे थे तब पार्थिव पटेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए एबी डी विलियर्स मैदान में उतरे थे दुनिया में हर एक इंसान जानता है कि एबी डी विलियर्स कितने खतरनाक खिलाड़ी हैं और उनका कैच छूटना एक तरह से मैच हाथ से निकलने के बराबर है और यही गलती युवराज सिंह से देखने को मिली।
युवराज सिंह ने एबी डिविलियर्स को जीवन दान दिया जिसके बाद एक ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए दिखाई दिए। हलाकि मलिंगा की धारदार गेंदबाजी के कारण यह मुकाबला मुंबई इंडियंस जीतने में कामयाब रहा।
लेकिन युवराज सिंह ने बीच मैदान में जो गलती की थी उसे नजर अंदाजा नहीं किया जा सकता। क्योंकि एबी डी विलियर्स मुकाबला निकाल ही ले गए थे।